
हरिद्वार। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि वे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने जा रहे हैं, दरअसल प्रदेश में जनता की आवाज बन चुका सुराज सेवा दल लगातार लोगों की आवाज उठा रहा है और प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।
मामला रुड़की तहसील से जुड़ा हुआ है, जनता की समस्या को लेकर दल द्वारा दो दिन पहले रुड़की में तहसीलदार दयाराम को ज्ञापन सौंपा गया था, आरोप है कि तहसीलदार द्वारा लगातार जनता के कार्यों को नजरअंदाज करते हुए हिला हवेली की जा रही है जिसकी कार्यशैली से नाराज होकर सुराज सेवा दल ने जिलाधिकारी हरिद्वार के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रमेश जोशी ने रुड़की तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।
