
हरिद्वार। कनखल में छोटी नहर से अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई। कनखल थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर की पुलिया के पास से अज्ञात शव मिला है।
शुक्रवार को बारिश के चलते सिंचाई विभाग की ओर से छोटी नहर का पानी रोका गया। नहर में पानी सूख जाने पर स्थानीय लोगों को पानी में क्षतविक्षत हालत में शव पड़ा देखा।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
