अखिल भारतीय सनातन परिषद का केंद्रीय व प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर स्थित अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय व प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन अखिल भारतीय सनातन परिषद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत रामरतन गिरि और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि पाश्चात्य सँस्कृति के प्रभाव में भारतीय सनातन परंपराएं विलुप्त होती जा रही है। भारतीय धर्म सँस्कृति परंपराओं को पुनर्जागरण कर जीवित रखने के लिए सनातन परिषद गठन एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सनातन परिषद को पूरे देश मे समर्थन मिल रहा है, वह भविष्य के लिए सुखद सन्देश है। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है, सनातन को मानने वाले पूरी दुनिया मे है। सभी धर्म सनातन से ही निकले है। बावजूद इसके इन्ही लोगों ने सबसे अधिक धर्म की हानि की है। गहरी नींद में सोये सनातनियों को जागृति करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने सनातन परिषद के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्नातन परिषद अपने कार्य को पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए जाति, सम्प्रदाय, समूहों में बांटे सनातन समाज को एक जुड़ करने का काम करेंगे। महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महराज ने कहा कि किसी भी संगठन को बढाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओ की जरूरत होती है। परिषद के सभी कार्यकर्ता इसे पूरे देश मे समाज को एकजुट करने का कार्य करें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सनातन परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महंत रवि पुरी, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, अविक्षित रमन, अंतर्राष्ट्रीय प्रचार सचिव सतीश वन, अंतर्राष्ट्रीय सदस्य राजबीर सिंह कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल गर्ग, प्रदेश सचिव विशाल राठौर, मानवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कटारिया पार्षद, सुधांशु जोशी, कुलदीप अरोड़ा, जीत सिंह, ज्योति शर्मा, आचार्य शिव नारायण शास्त्री, सावन लखेरा, अमित शर्मा, प्रमोद पाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!