आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर मनाया 75वां गणतंत्र दिवस…

हरिद्वार। लोकतंत्र के महापर्व पर आम आदमी पार्टी ने पार्टी जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा नवनीत राठी ने ध्वजारोहण किया। पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि आज पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। आज के ही दिन देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत को लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष संविधान दिया। आज हमें उनके दिए गए संविधान पर चलकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। भारत का संविधान हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार और समानता का अधिकार देता है। आज पूरा देश लोकतंत्र के इस महापर्व पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हम सबको मिलकर विकसित राष्ट्र का संकल्प लेना होगा। तभी सही मायने में हमारे अमर शहीदों के सपनों का भारत बनेगा। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, अमनदीप, धीरज, पीटर, मयंक गुप्ता, आशीष गॉड, गीता देवी, राकेश यादव, शुभम सैनी, किरण कुमार दुबे, प्रवीण कुमार, साइन अशरफ, दीपक भारद्वाज, भास्कर आनंद, दयाराम, रोहित कश्यप, संजय गौतम, गुलशन कुमार, विशाल कुमार, शाह अब्बास, राजेंद्र भंडारी, अक्षय कुमार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!