Home / मुख्य ख़बर / चलती ऑल्टो कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो…

चलती ऑल्टो कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो…

हरिद्वार / रुड़की। दिल्ली-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना दिल्ली रोड स्थित पेसिफिक होटल के पास की है, जहां शाम करीब सात बजे कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
कार सवार संजय ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने समय रहते कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि आग की लपटों में कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन और अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!