Home / त्यौहार / रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन…

रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन…

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन रानीपुर मोड़ स्थित होटल में हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी गर्ग ने की, जबकि सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल रहीं। इस बार की तीज क्वीन भावना वासुदेव’ को चुना गया, जिन्हें सभी ने तालियों के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष गौरी गर्ग ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाना है। सभी महिलाओं ने जिस उत्साह से भाग लिया वह सराहनीय है। उन्होने बताया की अखंड सौभाग्य का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वरिष्ठ रोटेरियन नरेश रानी गर्ग ने कहा कि -हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव में महिलाओं की भारी भागीदारी रही। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है। कार्यक्रम की सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने मेहंदी, झूला, गीत और खेलों के माध्यम से तीज के महत्व को जीवंत किया। रोटरी क्लब आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ममता अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, शीलू भाटिया, सौम्या गर्ग, विनीशा गर्ग, सिमरनजीत कौर, नीतू, रिचा, अर्चना, हर्षिता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधान, मेहंदी, झूले और लोकगीतों ने तीज के पर्व को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!