Home / त्यौहार / शबनम जहां ने डॉ.विशाल गर्ग की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर की उनकी लंबी उम्र की कामना…

शबनम जहां ने डॉ.विशाल गर्ग की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर की उनकी लंबी उम्र की कामना…

हरिद्वार। रक्षाबंधन पर्व पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहां ने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ.विशाल गर्ग की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। डॉ.विशाल गर्ग ने शबनम जहां को आशीर्वाद दिया और जीवन भर भाई-बहन का अटूट रिश्ता निभाते हुए रक्षा का वचन भी दिया। डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधी जाने वाली रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हों। लेकिन इसके पीछे भाई-बहन के स्नेह बेहद मजबूत बंधन जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!