धूमधाम से मनाया गया एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का पर्व…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का पर्व आज बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर काॅलेज के समुन्नायक प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी एवं समस्त प्राध्यापक साथियों, छात्र छात्राओं के द्वारा काॅलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गयी। तदुपरांत प्राचार्य डॉ बत्रा द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर डाॅ बत्रा ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों , प्राध्यापक साथियों, शिक्षणेतर कर्मचारी साथियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए।
आज राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा सम्पूर्ण विश्व में सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। हमें गणतंत्र को स्वाभिमान का प्रतीक बना कर विश्व में एकता एवं अखण्डता का संदेश देना है

निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी डाॅ. जगदीश प्रसाद का ऑडियो शुभकामना संदेश भी प्रसारित किया गया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश प्रसाद ने अपने शुभकामना संदेश में उच्च शिक्षा में अध्ययन-अध्यापन करने वाले सभी स्टेक होल्डर्स का आह्वान किया कि हम सब मिलकर समाज में प्रचलित कुरीतियों, अंधविश्वासोें व सामाजिक विकृतियों के अंधकार को दूर कर ज्ञान व चेतना के प्रकाश से भारत को आलोकित करें। इस पुनीत अवसर पर संविधान द्वारा प्रदत्त एकता, सम्प्रभुता, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा भाईचारे की शपथ लेते हुए प्रत्येक नागरिक को नैतिक रुप से सुदृढ़ तथा आर्थिक रुप से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि विगत वर्षों के कोरोना वैश्विक महामारी में भी हमारे प्राध्यापकों व महाविद्यालयों के स्टाफ द्वारा पूर्ण मनोयोग से आनलाईन शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाकर शिक्षण कार्य में योगदान किया है।

इसके पश्चात प्रांगण में स्थित शिक्षा की आराध्या देवी माँ सरस्वती माँ की आराधना की गयी। इस अवसर पर अन्नया भटनागर के द्वारा एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात् सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. संजय माहेश्वरी द्वारा किया गया

इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. सुषमा नयाल, जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चौहान, आशा शर्मा, डाॅ. आराधना सक्सेना, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती शिवांगी त्यागी, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, सुगन्धा वर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, आस्था आनंद, रिचा मिनोचा, डॉ. रजनी सिधंल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, पल्लवी, शाहीन, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा, रूचिता सक्सेना, योगेश्वरी, वंदना, पूजा आहूजा, अन्नया, अंकित अग्रवाल, भटनागर, अर्शिका गौरव वर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों आदि सहित काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!