Home / शिक्षा / सीबीएसई के 12वीं के परिणाम घोषित, हरिद्वार के शिवडेल स्कूल के छात्रों ने भी दिखाया अपना दम खम, जानिए।

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम घोषित, हरिद्वार के शिवडेल स्कूल के छात्रों ने भी दिखाया अपना दम खम, जानिए।

हरिद्वार/ सुमित यशकल्याण

शुक्रवार दोपहर को सीबीएसई द्वारा 12वीं के परिणाम घोषित किए गए। देहरादून रीजन का 89.64% रहा परीक्षा परिणाम। वही हरिद्वार के शिवडेल स्कूल के छात्र– छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। शिवडेल स्कूल के विज्ञान वर्ग के मिलन सिंह ने 96.8%, प्रियांशी भारद्वाज ने 95.8%, शिप्रा ने 95.2 %, खुशी वर्मा और गौतम ने 95% अंक 12वीं में प्राप्त किए है। वही वाणिज्य वर्ग से अंशिका शर्मा ने 96.4%,दिशा रानी ने 96.2%, रूद्र आनंद ने 96.2%, और हर्षद मेहता ने 95% अंक प्राप्त किए हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी शरद पुरी जी एवं स्कूल की प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए आशीर्वाद दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!