सी.ए. ब्रांच ने किया प्राध्यापकों एवं प्राचार्यों को सम्मानित, प्रतिभा सम्मान में सुपर-33 छात्र-छात्राओं को हुआ सम्मान…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। एसएमजेएन महाविद्यालय में गुरुवार को आईसीएआई के सदस्यों ने गुरूजन सम्मान तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सी.ए. ब्रांच हरिद्वार द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाॅल भेंटकर कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न संकायों के कुल सुपर-33 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय/ महाविद्यालय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर मैडल एवं प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट ने कहा कि महाविद्यालय के गुरुजन अपने समर्पण तथा विद्वता के लिए प्रसिद्ध हैं और आईसीएआई संस्था द्वारा उनका सम्मान किया जाना निश्चित रूप से इनकी उच्च शिक्षण सेवाओं का सम्मान है। श्रीमहन्त ने 33 उपस्थित छात्र-छात्राओं को साधुवाद देते हुए कहा कि यह बैच सुपर-33 के नाम से जाना जायेगा और इनके भविष्य एवं कैरियर को दिशा देेने के लिए यथासम्भव महाविद्यालय द्वारा सहयोग किया जायेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने सुपर-33 को अपनी शुभकामनायें देते हुए महाविद्यालय के सम्पूर्ण प्राध्यापक अपने-अपने क्षेत्रों के श्रेष्ठतम विद्वानों में हैं और वे सम्पूर्ण कार्य निष्ठा के साथ निरन्तर महाविद्यालय के टाॅपर छात्र-छात्राओं को अपने संस्थान के माध्यम से दिशा निर्देशन देते हैं। उन्होंने इस अवसर पर यह भी सूचना दी कि वर्ष 1961 से अब तक कुल मिलाकर 51 चार्टेड अकाउण्टेंट महाविद्यालय से निकले हैं और यह उपलब्धि असाधारण हैं। अतः प्रतिवर्ष अब सुपर-33 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।

पूर्व प्राचार्य डाॅ. अवनीत कुमार घिल्डियाल ने काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व वर्तमान प्राचार्य डाॅ. बत्रा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुल 33 छात्र-छात्राओं में से 32 छात्राओं का होना इस बात का द्योतक है कि महिलायें अकादमिक क्षेत्र में अब अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं।
इस अवसर पर सी.ए. प्रबोध जैन ने काॅलेज के शैक्षणिक वातावरण पर प्रसन्नता जाहिर की एवं काॅलेज परिवार के साथ मिलकर शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने पर भी अपनी सहमति दी।

सम्मान समारोह का संचालन सी.ए. हरिकृष्ण रतूड़ी व डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। आईसीएआई संस्था द्वारा श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष-काॅलेज प्रबन्ध समिति, प्रो. पी.एस. चौहान, पूर्व प्राचार्य, डाॅ. एस.एस. जायसवाल, पूर्व प्राचार्य, डाॅ. अशोक मिश्र, पूर्व प्राचार्य, डाॅ. अवनीत कुमार घिल्डियाल, डाॅ. सरस्वती पाठक, शिक्षाविद् विदुषी, डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, प्राचार्य, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, अध्यक्ष-वाणिज्य विभाग, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, अध्यक्ष-इतिहास विभाग, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, अध्यक्ष-समाजशास्त्र विभाग, डाॅ. नलिनी जैन, अध्यक्ष-अंग्रेजी विभाग, विनय थपलियाल, अध्यक्ष-राजनीति विज्ञान विभाग, डाॅ. सुषमा नयाल, असि. प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग तथा वैभव बत्रा फैकल्टी सी ए एवं वाणिज्य संकाय को प्रशस्ति पत्र व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रतिभा सम्मान सुपर-33 में महिला सशक्तिकरण एवं मार्शल आर्ट कोच श्रीमती आरती सैनी, कु. आरती गोस्वामी, कु. अल्का, कु. उक्ति धीमान, कु. अंजली शर्मा, हिमानी रानी, अमिता पाण्डेय, सुस्मिता गुप्ता, पूनम राणा, दीक्षा वर्मा, चित्रा भारती, आंचल नेगी, मानसी गुप्ता, प्रीति, शुभम, सिमरन कौर, महिला राणा, नेहा राजपूत, आरती गोस्वामी, अंशिता शर्मा, शिवांगी चैबे, नेहा कुमारी, पूनम रानी, ज्योतिका गुप्ता, संतोष, मेघा चौरसिया, अफ़रोज जहां, वृन्दा सिंघल, मंजू, वंदना राणा, अर्पण नौटियाल, विशाखा चौधरी, धर्म देवी, निकिता विश्नोई को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित करने वाली सीए ब्रांच में सीए प्रबोध जैन अध्यक्ष, सीए गिरीश मोहन सचिव, सीए हरिकृष्ण रतूड़ी, सीए सुमित अग्रवाल, सीए सुधांशु शर्मा, सीए अनिल जैन, सीए विकास बंसल, सीए अनिल वर्मा, सीए सुमित शर्मा, सीए अंकुर अग्रवाल आदि सम्मिलित रहे।

सम्मान समारोह में डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. रीना मिश्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, अंकित अग्रवाल, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, कु. नेहा गुप्ता, पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना सहित काॅलेज के अनेक शिक्षक व कर्मचारियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सुपर-33 को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!