असामाजिक तत्वों से परेशान व्यापारियों ने लगायी सुरक्षा की गुहार…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक स्थित सूर्या काॅम्पलेक्स में हो रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के चलते व्यापारियों का लगातार नुकसान हो रहा है। असामाजिक तत्व रात्रि में बल्ब, टयूब, बिजली के तार, एसी की गैस वायर, अग्नि सुरक्षा यंत्र तक चोरी कर रहे हैं। चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के समक्ष व्यापारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए काॅम्पलेक्स में हो रहे नुकसान से अवगत कराया। अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस के आलाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। क्योंकि कभी भी असामाजिक तत्व दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मृदुल कौशिक ने कहा कि मार्केट काॅम्पलेक्स में पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाना चाहिए। व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगायी जानी चाहिए। अनूप सिंह सिद्धू एवं सुनील गुलाटी ने कहा कि रात्रि में काम्पलेक्स में असामाजिक तत्व एकत्र होकर हुड़दंग मचा रहे हैं। कई बार व्यापारियों से भी नोकझोक कर सकते हैं। पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। जल्द ही व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान विशाल, आकाश ओहरी, आशीष कौशिक, विपिन गुप्ता, नितिन शर्मा, योगेश वाधवा, सुधीर गुप्ता अनुराग गुप्ता, विक्रम सिंह सिद्धू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!