Home / बिज़नेस / आगामी 16 दिसंबर को रेड़ी-पटरी के लघु व्यापारी निकालेंगे जन आक्रोश न्याय रैली -संजय चोपड़ा।

आगामी 16 दिसंबर को रेड़ी-पटरी के लघु व्यापारी निकालेंगे जन आक्रोश न्याय रैली -संजय चोपड़ा।

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 में रेड़ी-पटरी के लघु व्यापारियों को अलग से वेंडिंग जोन में स्थान दिए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में आगामी 16 दिसंबर को जन आक्रोश न्याय रैली आयोजित की जाएगी। रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क अभियान के तहत हर की पौड़ी, काली मंदिर, पंतदीप पार्किंग, भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोडा, रेलवे रोड, रोड़ी बेल वाला, विष्णु घाट, कनखल, ज्वालापुर, रानीपुर मोड़ सहित कई क्षेत्रों में लघु व्यापारियों से संपर्क कर समर्थन अर्जित किया गया।
इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि कुंभ मेला 2027 में मेला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना एवं उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के अंतर्गत रेड़ी-पटरी के लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे मेला क्षेत्र में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सुभाष घाट से जन आक्रोश न्याय रैली निकाली जाएगी, जिसमें जनसमर्थन के साथ लघु व्यापारी अपनी न्यायसंगत मांगों को दोहराएंगे।
उन्होंने कहा कि मां गंगा के घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला, फूल और प्रसाद बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाले हजारों परिवारों का भविष्य कुंभ मेले से जुड़ा है। ऐसे में राष्ट्रीय आजीविका मिशन को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से शामिल करना पूर्णतः न्यायसंगत होगा।
जनसंपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष राजकुमार, शहर अध्यक्ष सुनील कुकरेती, महामंत्री मनीष शर्मा सहित ओमप्रकाश भाटिया, सचिन राजपूत, शिव चौहान, शुभम सैनी, महेंद्र सैनी, कुंदन कश्यप, सुबोध गुप्ता, विजय सक्सेना, किशन कश्यप, हंसराज अरोड़ा, विजय गुप्ता, लालचंद, आजम अंसारी, धर्मपाल, तस्लीम, जय भगवान, रणवीर सिंह, फूल सिंह, सुमन गुप्ता, सुनीता चौहान, मंजू पाल, माया देवी, पुष्पा दास सहित बड़ी संख्या में लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!