Home / बिज़नेस / अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे रेड़ी-पटरी व्यापारी, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे रेड़ी-पटरी व्यापारी, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में लघु व्यापारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया तथा नगर आयुक्त नंदन कुमार से नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेडिंग जोन प्रथम ललतारौ पुल, सेक्टर -02 बैरियर तीसरा पुल जटवाड़ा के वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं वह पूर्व से निर्धारित कयोसकर के आगे की 06 फुट अतिरिक्त भूमि का उपयोग करने के लिए नियम सीमा रेखा बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रथम चरण में तीन वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं, वेंडिंग जोन में नगर निगम द्वारा आवटित किए गए लाभार्थियों को कयोसकर के आगे अतिरिक्त भूमि पर किसी प्रकार का भी बढ़ावा अतिक्रमण किया जाता है तो नगर निगम प्रशासन फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशन में प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना राज्य फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार नए वेंडिंग जोन भी चिन्हित किया जा रहे हैं शीघ्र ही नगर निगम में पंजीकृत सभी स्ट्रीट वेंडर का प्रशिक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार फेरी समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार नगर निगम द्वारा विकसित किए गए सभी वेंडिंग जोन में 06 फुट अतिरिक्त भूमि वेंडिंग जोन के लाभार्थी अपनी कारोबारी गतिविधि में उपयोग कर सकते हैं, इस प्रकार की जानकारी नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के दौरान अधिकारियों को यह जानकारी से अवगत नहीं कराया गया है जो कि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 2010 के कुंभ के दौरान चित्रा सिनेमा के सामने ललतारौ पुल खोखा पटरी संगठन के लघु व्यापारियों को उचित स्थान दिए जाने के विकल्प के लिए फेरी समिति द्वारा समय-समय पर निर्णय लिया जाते रहे हैं, लेकिन ललतारौ पुल खोखा पटरी यूनियन से जुड़े लघु व्यापारियों को विकल्प देने के लिए नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की प्रशासनिक कमेटी का गठन किया जाना अति आवश्यक है।
ज्ञापन प्रेषित करने वाले लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सुनील कुकरेती, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, उमेश कुमार, फूल सिंह, वीरेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, मनीष कुमार, श्यामजीत, चंदन रावत, सचिन राजपूत, भोला यादव, विजय गुप्ता, नरसिंह, लालचंद गुप्ता, सुशांत कुमार, रवि, जय सिंह बिष्ट, नईम सलमानी, आजम अंसारी, कामिल हसन, मंजू पाल, सुनीता चौहान, सुमन गुप्ता, आशा देवी, कामिनी मिश्रा पुष्पा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!