भाजपा समर्पित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी अध्यक्ष के संयोजन में मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक, जानिए…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ाए जाने से उत्साहित भाजपा समर्पित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के चित्रों को दर्शाते हुए सामूहिक रूप से अलकनंदा घाट पर मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर मां गंगा का दूध अभिषेक किया मां गंगा से कामना की आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में पुणे भारतवर्ष में भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जनता के बीच में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित किए जाने की कुशल कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में लाकर देश की समर्पण सेवा भाव से कार्य करने के लिए हमेशा से ही प्रेरित किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संयुक्त नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गंगा बहा कर भागीरथ प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में आव्हान कर दिया है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ जनता के बीच में रहकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाकर भारत देश की अखंडता व एकजुटता के लिए कार्य करते रहें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा भाजपा देश की नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके मुखिया एक बार फिर जय प्रकाश नड्डा को जिम्मेदारी दी है। कुछ भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जावान अपने आप को उत्साही सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने पांचों लोकसभा सीट बंपर मतों से जीती थी लोकसभा 2024 के चुनाव में पुणे भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में अपनी जीत दर्ज कराएगी ऐसा कार्यकर्ता हमें पूर्ण विश्वास है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के नेतृत्व की कुशल कामना के साथ मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर दूध अभिषेक करते भाजपा महिला मंडल की महामंत्री श्रीमती पूनम मक्खन, नंदकिशोर गोस्वामी, कमल पंडित, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, अशोक कुमार, मनोज मंडल, विजय गुप्ता, सुशांत कुमार, सोनू शर्मा, चंद्रप्रकाश, सुनीता कोरी, पदार्थ दास, राजीव जैन, विवेक शर्मा जय सिंह बिष्ट, चंदन सिंह रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!