Home / बिज़नेस / ललतारौ पुल खोखा पटरी संगठन की बैठक का आयोजन…

ललतारौ पुल खोखा पटरी संगठन की बैठक का आयोजन…

हरिद्वार। 2010 के कुंभ के दौरान बाल्मीकि चौक ललतारौ पुल मार्ग के खोखा पटरी धारकों को अतिक्रमण के नाम पर हटाए जाने का विरोध दर्शाते हुए पुनः आगामी कुंभ मेला 27 की दृष्टिगत ललतारौ पुल खोखा पटरी संगठन की बैठक में मुख्य अतिथि लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने शिरकत कर पूर्व में उच्च न्यायालय के आदेशों का क्रियान्वयन करने की मांग को दोहराते हुए ललतारौ पुल खोखा पटरी संगठन के सभी लाभार्थियों को विकल्प दिए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व में कुंभ मेला 2010 के आयोजन के दौरान ललतारौ पुल के खोखा पटरी संगठन के सभी लाभार्थियों को उनके कारोबारी उचित स्थान से मेला प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था आज 16 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अभी तक माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के निर्देश अनुसार ललतारो पुल खोखा पटरी संगठन के सभी लाभार्थियों को किसी प्रकार का कोई विकल्प नहीं दिया गया है जो कि अन्याय पूर्ण है। उन्होंने कहा कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत शासन प्रशासन को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुरूप उनके पुराने स्थान पर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा जिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं उनको उनके कारोबारी स्थान से हटाया जाता है तो सभी लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेंगे।
बैठक का आयोजन शिव पार्क में किया गया। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते अध्यक्ष सुनील कुकरेती, महामंत्री फूल सिंह, राजेंद्र कुमार, गजेंद्र चौहान, रिंकू, राम यादव, प्रेम सिंह, कुलदीप रावत, प्रेम सिंह, पुंडीर ,आशुतोष रावत, ओमप्रकाश भाटिया, पंडित मनीष शर्मा, मुन्नीलाल, रजनी देवी, कामिनी मिश्रा, बबीता, मंजू, सुनीता चौहान। बैठक का संचालन फेरी समिति सदस्य कमल सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!