नगर निगम प्रशासन द्वारा लघु व्यापारियों को नए परिचय पत्र दिए जाने की कार्रवाई की गई प्रारंभ…

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा कांवड़ मेले के दृष्टिगत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व के सर्वे वर्ष 2018 के पंजीकृत रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को पुनः सत्यापित करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा मुहैया कराए जाएंगे पहचान पत्र। नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आदेश के अनुसार नगर निगम में सिटी मेंशन विभाग द्वारा पंजीकरण रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों का कैंप लगाकर आवेदन प्रारंभ किया। लघु व्यापार एसो .के प्रांतीय अध्यक्ष फेरी समिति सदस्य संजय चोपड़ा फेरी समिति सदस्य राजकुमार, कमल सिंह, सुमन गुप्ता, आशा देवी, मोनू तोमर, तस्लीम अहमद द्वारा संयुक्त रूप से रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को जागरुक कर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियमअनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा परिचय पत्र कैंप का पूर्ण सहयोग किया। नगर निगम प्रशासन की ओर से परिचय पत्र कैंप में कर निर्धारण अधीक्षक सुनीता सक्सेना, सिटी मेंशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन द्वारा राज्य फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार पूर्व वर्ष के 2018 के पंजीकृत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को नई पहचान बनाते हुए परिचय पत्र दिया जाना नगर निगम प्रशासन की ओर से एक अच्छी स्वस्थ परंपरा के साथ एक नई व्यवस्था बनाई जा रही है और कांवड़ मेले के दौरान स्थानीय रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारी आसानी से अपनी पहचान बता सकेंगे। संजय चोपड़ा ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

लघु व्यापारियों को नए परिचय पत्र जारी करने के प्रथम दिन के कैंप में आवेदनकर्ता जय सिंह, मनीष शर्मा, कपिल सिंह, नीतीश अग्रवाल, कमल शर्मा, नंदकिशोर, नीरज कश्यप, विकास सक्सेना, प्रद्युम्न सिंह, जय भगवान, रणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नितिन कुमार, पूनम, कामिनी मिश्रा, पुष्पा दास, सावित्री देवी, तुलसी देवी, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!