नगर निगम द्वारा चिन्हित ब्रह्मपुरी 06 नंबर वेंडिंग जोन के स्थानीय लघु व्यापारियों ने की बैठक…

हरिद्वार। ब्रह्मपुरी डूडा कार्यालय से पुरानी लोहे की पुलिया हिल बाईपास मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स फुटकर फ्रूट सब्जी के लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 06 नंबर वेंडिंग जोन के प्रांगण में प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने शासन प्रशासन से मांग की कि उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 06 नंबर वेंडिंग जोन में सभी लघु व्यापारियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। ब्रह्मपुरी के प्रस्तावित 06 नंबर वेंडिंग जोन स्थानीय कारोबारी का क्षेत्रीय पार्षद सोहेल सेठी ने पूर्ण समर्थन किया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2012 में पूर्व जिला अधिकारी नगर निगम के प्रशासक के रूप में सचिन कुर्वे द्वारा हिल बाईपास मार्ग ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सभी विभागीय अधिकारियों की अनुपाती के उपरांत 100 स्ट्रीट वेंडर्स की क्षमता का वेंडिंग जोन चिन्हित किया जा चुका है, नगर निगम प्रशासन द्वारा अपर रोड ब्रह्मपुरी क्षेत्र के नगर निगम में सभी पंजीकृत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थित व स्थापित किया जाना न्याय पूर्ण होगा।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के स्थानीय पार्षद सोहेल सेठी ने कहा कि ब्रह्मपुरी के निवासी आम जनता को ध्यान में रखते हुए पूर्व से प्रस्तावित 06 नंबर वेंडिंग जोन के सभी स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों का सर्वे कराकर मूलभूत सुविधाओं के साथ व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को आगामी नगर निगम की बोर्ड बैठक में दोहराया जाएगा।
नगर निगम द्वारा चिन्हित 06 नंबर वेंडिंग जोन प्रांगण में स्थानीय लघु व्यापारियों की बैठक का संचालन लघु व्यापारी नेता सुशांत कुमार ने किया। बैठक में करणसिंह, भगवा जोशी, संजय जाटव, रामनिवास, प्रदीप जोशी, शंकर सिंह, पवन, राजू, रोशन लाल, राजा राम, बिजेंदर, अखिलेश शिवानंद, मनोज, संजय, भारती बिष्ट, मंजू, कामिनी, अनीता, सावित्री देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

