पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं ने पिंक दुपट्टे औढ़कर किया अनोखा प्रदर्शन, जानिए कारण…

हरिद्वार / सुमित यशकल्याण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री. उद्यमिता सहायता समूह, उत्तराखंड नगरिय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए रोड़ी बेलवाला में महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं ने लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, महिला पिंक वेंडिंग जोन के अध्यक्ष पूनम माखन के संयुक्त नेतृत्व में पिंक दुपट्टे औढ़कर अनोखे प्रदर्शन के साथ तुलसी चौक से पैदल मार्च निकालकर महिला पिंक वेंडिंग जोन के व्यापार संचालन की मांग को दोहराते हुए मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के कार्यालय पर पहुंचकर महिला सहायता समूह महिला स्ट्रीट वेंडर ने संयुक्त रूप से अपनी तीन सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के सम्मुख रखा।

पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को आश्वासित करते हुए मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा महिला पिंक वेंडिंग जोन के व्यापार संचालन के लिए दुकानों को व्यवस्थित व साफ-सफाई, बिजली-पानी, सीसीटीवी कैमरा, सड़क निर्माण, सोलर पैनल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का कार्य प्रचलन में है। उन्होंने यह भी कहा कि 01 सप्ताह के भीतर अग्रिम औपचारिकता पूरी कर शीघ्र ही महिला पिंक वेंडिंग जोन का उद्घाटन व लोकार्पण करा कर वर्ष 2018 के सर्वे के अनुसार नगर निगम में पंजीकृत सभी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को राज्य सरकार के निर्देशन में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की प्रक्रिया तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को संगठित कर लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों के लिए मेरे संघर्ष जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 मई 2016 को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य फेरी नीति नियमावली का शासना आदेश सभी नगर निगम को निर्देशित किया जा चुका है वही उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा अक्टूबर 2021 के परिणाम स्वरूप राज्य भर में महिला सहायता समूह को आत्मनिर्भर करते हुए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में नगर निगम प्रशासन द्वारा भारतवर्ष के प्रथम महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को पिंक वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध करा दिए गए हैं लेकिन व्यवस्थित ढंग से नगर निगम प्रशासन की निगरानी में व्यापार संचालन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जाना न्याय संगत होगा।

हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती से महिला पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं में पूनम माखन, कामिनी मिश्रा, रितु अग्निहोत्री, श्रीमती तनु, श्रीमती रामदेवी निरंजन, संगीता मंडवाल, पुष्पा दास, विजयलक्ष्मी सिंह, श्रीमती मीना वर्षा, पूनम दुआ, निशा सिंह, श्रीमती सुषमा आले, ममता चौहान, सीमा चौधरी, मंजू देवी, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, पार्वती देवी, निशा अरोड़ा, शाकुंभरी देवी, प्रिया सोनी, सुधा गुप्ता, प्रमोद देवी, अल्का, कौशल, गुंजन सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!