हरिद्वार तुषार गुप्ता

अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भारत का पहला जापानी स्टाइल में बना जेन गार्डन की फोटो प्रकाशित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) में जापानी जेन गार्डन (Zen Garden) और कैजान एकेडमी (Kaizen Academy) का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा कि ये दोनों प्रोजेक्ट भारत और जापान को ओर ज्यादा करीब लाएंगे।
पीएम मोदी द्वारा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए स्नैपशॉट में भगवान बुद्ध की मूर्ति और एक छोटे से झरने के साथ एक चमकदार रोशनी वाला बगीचा दिखाई दे रहा है।

भारतीयों को उसी शांति, शिष्टता और सादगी की झलक इस जेन गार्डन में मिलेगी, जिसका अनुभव उन्होंने युगों-युगों से योग में किया था। बुद्ध ने ‘ध्यान और ‘ज्ञान का तौफा दुनिया को दिया,” प्रधानमंत्री ने कहा।
