Home / राज्य / समाजसेवी रविश भटीजा ने रक्तदान,पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति चलाया जागरूक अभियान

समाजसेवी रविश भटीजा ने रक्तदान,पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति चलाया जागरूक अभियान

Haridwar।
रविश भटीजा ने भोला गिरी रोड़ और विष्णु घाट क्षेत्र में अभियान चलाते हुए व्यापारियों, शहर के आमजन व बाहर से आए यात्रीयों को मिशन सेव लाइफ के पंपलेट वितरित कर रक्तदान, पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रविश भटीजा ने कहा कि पर्यावरण लगातार असंतुलित हो रहा है। पर्यावरण के असंतुलित होने से अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी व सामाजिक तथा आर्थिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को पुनः संतुलित करने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। वृक्षों के अंधाधुंध कटान से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंताजनक है। तापमान का स्तर बढ़ने से आने वाले समय में आर्थिक व सामाजिक चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ग्लोबल वार्मिंग रोकने के लिए सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। शुद्ध पर्यावरण और जल जीवन के प्रमुख कारक हैं। इसलिए वृक्षारोपण करने के साथ जल को व्यर्थ बहने से बचाने में भी सहयोग करें लगतार जल स्तर गिरता जा रहा है समय रहते हमने जल का संरक्षण नहीं किया तो भविष्य में जल का संकट बढ़ेगा । रविश भटीजा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े पर्यावरण् संरक्षक, जल संरक्षण, रक्तदान आदि तमाम मुद्दों पर जन जागरूकता फैलाने के निंरतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कपिल पाराशर, कमल नगरानी, सुमित सक्सेना, विशाल गोयल, गौरव वालिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!