
हरिद्वार / पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस ने धर्म की आड़ में लोगों को भ्रमित करने वाले तीन तांत्रिक भेषधारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का समाधान करने का प्रलोभन देकर गलत लाभ उठाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को कलियर पुलिस टीम ने मेहवड़कला श्मशान घाट से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान इरशाद पुत्र याकूब निवासी रामपुर चुंगी वार्ड नंबर 9, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, उस्मान मलिक पुत्र जुल्फुकार निवासी रामपुर चुंगी हसन कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर रुड़की तथा उस्मान पुत्र फुरकान निवासी रामपुर चुंगी वार्ड नंबर 11, टाटा कंपनी के पीछे, कोतवाली गंगनहर रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान और हेड कांस्टेबल जमशेद अली शामिल रहे।













