Home / खेल / हरिद्वार के बास्केटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, विजयवाड़ा में होगा मुकाबला…

हरिद्वार के बास्केटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, विजयवाड़ा में होगा मुकाबला…

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के आठ बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की सब जूनियर (अंडर-13) प्रदेश टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित होने वाली 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालक वर्ग में तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष सिंह बिष्ट, अनिरुद्ध चौधरी और रियांश का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में मुकुंदा घड़ियाल, आद्या मेहता और आद्रिका चावला ने प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाई है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रदर्शन करने की सलाह दी।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!