Home / मुख्य ख़बर / हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन शुक्रवार से…

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन शुक्रवार से…

हरिद्वार। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से प्रेमनगर आश्रम में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में 21 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे एक्सपो की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल हो रही कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी। जिससे प्रदेश के जैविक उत्पादों को देश विदेश में पहचान और बाजार मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!