
हरिद्वार। डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मेहुल सिंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ लायंस क्लब के पदाधिकारी लायन दीपक भसीन, जगमोहन कौशल, नीलू खन्ना, राजेश भार्गव, वरुण शर्मा, संजय खन्ना, दीपक गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की, जबकि संचालन दीपक मिश्रा एवं राजीव कौशिक ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रवीण त्यागी ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता को संजोकर रखना होगा और उन शक्तियों से सतर्क रहना होगा जो देश और समाज को बांटने का प्रयास करती हैं।
लायन दीपक भसीन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों और शहीदों के बलिदान की जानकारी होना बेहद जरूरी है। आजादी के आंदोलन में देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी को भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए योगदान देना चाहिए। इसके लिए त्याग, अनुशासन और संयम की भावना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं और पूर्व छात्र भी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. शरीन कुमार, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, जागृति पंडित, सुषमा शर्मा, निशा कुमारी, राजेश कुमार, यज्ञ राज भट्ट, अनमोल यादव, संजय कुमार, प्रेम बल्लभ उप्रेती और नीरज कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विद्यालय के पूर्व छात्रों में प्रदीप चौहान, संदीप अरोड़ा, प्रभाकर आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।









