Home / राजनीति / भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया ध्वजारोहण…

भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया ध्वजारोहण…

हरिद्वार। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे कार्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमें वीर शहीदों और क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देशसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, अनु कक्कड़, विकास तिवारी, संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, अनिल अरोड़ा, प्रमोद शर्मा, डॉ. उमेश जोशी, जितेंद्र चौधरी, हरजीत सिंह, विक्रम भुल्लर, अनिल शर्मा, अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!