Home / राजनीति / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह…

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह…

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कावंड़ सेवा दल सीतापुर सेवा समिति द्वारा जटवाड़ा पुल पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शामिल हुए और अपने हाथों से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया। साथ ही कांवड़ उठाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने भी डा.निशंक के साथ कांवड़ियों सेवा में सहयोग किया।
भोजन प्रसाद वितरण के बाद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कावड़ियों से बातचीत कर प्रशासन और शासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कावड़ियों ने मार्ग में सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम स्थलों की व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। डॉ.निशंक ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था की प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का भी सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सेवा और श्रद्धा देवभूमि उत्तराखंड की पहचान है। कावड़ मेले में आने वाले शिवभक्त हमारे लिए मेहमान है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, और हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर कावड़िया सुरक्षित और सम्मान के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचे। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांवड़ मेले के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गयी हैं। गंगा जल लेने आ रहे सभी शिव भक्त उत्तराखंड के अतिथी हैं। सभी को अतिथियों का स्वागत करना चाहिए। कावड़ सेवा दल के पदाधिकारियों संदीप शर्मा, नितिन चौहान, सोम चौहान आदि ने डॉ.निशंक का स्वागत किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!