
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन सर्वे की राष्ट्रीय प्रदेश जिला पदाधिकारी वह कार्य समिति की बैठक का आयोजन स्थानीय कैफे के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता महासचिव संजय चोपड़ा ने किया। बैठक में तय किया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के दौरान 31 जुलाई से 11अगस्त तक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन पैदल कांवड़ यात्रा मार्ग जितेश्वर महादेव के सामने किया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क रूप से शिव भक्त कावड़ियों के ठहरने व चिकित्सा सुविधा युद्ध स्तर पर की जाएगी
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि लाखों की तादात में शिव भक्त कांवड़िये हरिद्वार में आते हैं भारतीय किसान यूनियन सर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त कांवड़ियों की पैदल यात्रा के दौरान चिकित्सा शिविर ठहराव की सुख-सुविधाओं के लिए सेवा भाव जैसे विशेष प्रबंध करेगा।
भारतीय किसान यूनियन साधु के राष्ट्रीय प्रवक्ता महासचिव संजय चोपड़ा ने कहा कि किसान की हर समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष प्रयास किया जा रहे हैं भारतीय किसान यूनियन सर्व की ओर से शिव भक्त कांवड़ियों की पैदल यात्रा के दौरान हर संभव स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन सर्व के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी सेवा भाव से सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग कर आगामी कावड़ यात्रा को निर्विघ्न रूप से संपन्न बनाने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करते पदाधिकारी में राजीव थपलियाल, प्रमोद शर्मा, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, निवेश उनियाल, अरुणा शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, सुमन गर्ग, राघव गुप्ता, तुषार कौशिक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
