
हरिद्वार। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व समाजवादी पार्टी द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, बर्बतापूर्ण कार्रवाई व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक से भाजपा विधायक व उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक के आवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा हो, प्रधानमंत्री मोदी देश के छात्रों से माफी मांगे और संसद में शिक्षा प्रणाली व नीट पेपर लीक पर चर्चा हो,
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का काम करेगी,
इस मौके पर पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को कुचलने का कुप्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस जन व देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी,
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और तानाशाही रवैया अपना रही है जिसका जवाब कांग्रेस जन सत्याग्रह और अहिंसा से देगी,
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि छात्र छात्राओं के साथ हुए अत्याचार व महिलाओं के साथ भी पुलिस द्वारा बर्बरता की गयी जिसका खामियाजा मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा,
इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरूण व्यास,ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया,पार्षद महावीर वशिष्ठ,हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, मयंक सिंह, इदरीस मंसूरी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, वरिष्ठ नेता मकबूल कुरेशी, हिमांशु राजपूत , उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा,ऋषभ वशिष्ठ,पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, नितिन तेश्वर,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, समाजवादी नेता आशीष यादव, दीक्षांत शर्मा,शिवा लोधी, सुनील कुमार प्रजापति,दीपक पाण्डेय,मनीष गुप्ता,करन सिंह राणा,ओम मलिक, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, दीपिका गुप्ता,मुमताज,गौरव गोस्वामी, शुभम जागरिया, अरूण चौहान,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, नवीन चींटू,विवेक बाबरे, अमित राजपूत, दिनेश कुमार, आदेश उपाध्याय,केशव अत्री, मनीराम बागड़ी, आशीष पंवार, सविता शर्मा, अमित गुप्ता, आर्यन बक्शी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।
