Home / राजनीति / फेरूपुर में शिवा चौहान की बैठक, ग्रामीणों ने जताया मजबूत समर्थन…

फेरूपुर में शिवा चौहान की बैठक, ग्रामीणों ने जताया मजबूत समर्थन…

हरिद्वार। आगामी चुनावों को देखते हुए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
शिवा चौहान लगातार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ चौपाल व बैठकें आयोजित कर रहे हैं। फेरूपुर में हुई बैठक के दौरान भी उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।
लगातार मिल रहे जनसमर्थन के कारण हरिद्वार ग्रामीण सीट से उनकी दावेदारी काफी मजबूत होती दिखाई दे रही है। बैठक में मौजूद स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों और सक्रियता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि शिवा चौहान हमेशा उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं, जिसके चलते क्षेत्र में उनके प्रति भरोसा और आशा लगातार बढ़ रही है।
बैठक में नवीन चौहान, अमित चौहान, विनोद चौहान, गुलाब चौहान, लोकेश कयश्प, सुमित कयश्प, कविता चौहान, सुनिता चौहान, अरविन्द चौहान, अनिल, रचित, लाल सिंह, अनूप सैनी, सचिन चौहान, सुभाष सैनी एवम् भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, किसान और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी समय में भी उनका पुरजोर समर्थन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!