Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सोमवार को 11,357 यात्रियों ने कराया पंजीकरण…

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सोमवार को 11,357 यात्रियों ने कराया पंजीकरण…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए 11,357 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम के लिए 2,562, गंगोत्री धाम के लिए 2,581, केदारनाथ धाम के लिए 2,952, बद्रीनाथ धाम के लिए 3,245 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 17 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऋषिकुल मैदान में स्थापित पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रा सीजन के दौरान यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 03 लाख 50 हजार 900 से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यह आंकड़ा यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को दर्शाता है।
जिला प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभाग लगातार व्यवस्था बनाए रखने तथा यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!