Home / मुख्य ख़बर / चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शनिवार को 12,603 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शनिवार को 12,603 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना हुआ है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विभिन्न धामों के लिए अपना पंजीकरण कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुल 12,603 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
आंकड़ों के मुताबिक यमुनोत्री धाम के लिए 2,649, गंगोत्री धाम के लिए 2,687, केदारनाथ धाम के लिए 3,747 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए 3,520 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए शनिवार को भी कोई पंजीकरण नहीं हुआ।
चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, सहायता और जानकारी संबंधी व्यवस्थाएं की गई हैं।
अब तक ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से कुल 01 लाख 67 हजार 556 यात्रियों का चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा चुका है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!