
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार देर शाम अंत्योदय के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग आर्य नगर (गाज़ीवाली), श्यामपुर कांगड़ी स्थित लकुलीश आश्रम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और स्वदेशी स्वावलंबन के विचारों से अवगत कराना था। इसके साथ ही पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों, संगठनात्मक अनुशासन, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को मजबूत करने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण में बताए गए विषयों को कार्यकर्ता आत्मसात करेंगे और भाजपा की रीति-नीति तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
दायित्वधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना होना चाहिए, यही अंत्योदय का मूल भाव है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता”। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन, संघर्ष और समर्पण के मंत्र को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और पन्ना प्रमुख बनकर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जाएं।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी अंत्योदय की सोच को साकार करने के प्रयास हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को एक ऐतिहासिक कदम बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारों का एक परिवार है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है और चरित्रवान कार्यकर्ता ही मजबूत भारत का आधार बनते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री कुलदीप कुमार, ओम प्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, गौरव सिंह, भुवन जोशी, महेंद्र धीमान, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, राजबीर कश्यप, योगेश चौहान, लव शर्मा, निपेंद्र सिंह, अन्नु कक्कड़, वर्ग पालक अनिल अरोड़ा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल, रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, जसबीर बसेड़ा, एजाज हसन, बिंदर पाल, अभिनव चौहान, विवेक चौहान, मनोज शर्मा, राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर, तुषार भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, रजनीश चौधरी, नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
