
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज परमार का शॉल ओढाकर स्वागत किया। उन्होंने देश का नाम विश्व में रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को वेद मंदिर आश्रम में कास्य पदक जीतने पर पहुंचे उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान मनोज परमार का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। कप्तान मनोज परमार ने बताया कि उन्होंने गुहावटी असर में हुई द्वितीय पैरालॉन बाउल्स नेशनल चेंपियनशिप 2025-26 में कास्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मनोज परमार की कप्तानी में प्रदेश को दो बार इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग का खिताब जीता। वे इंटरनेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुके है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह की सुविधाओं के साथ स्कॉलरशिप जारी की है। हर जनपद एवं ब्लॉक के साथ स्कूलों में स्टेडियम एवं खेल मैदान बनवाने का काम किया है। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नौकरी देने का काम भी किया जा रहा है।
इस मौके पर कुंवरपाल प्रधान, गुरबाज, युधिष्ठिर वालिया, राहुल शर्मा, श्रवण चौहान, सतीश चौहान, अंकित चौहान, अंकित चौधरी, आदर्श कश्यप, लाखन सिंह गुर्जर, प्रयास चौधरी आदि शामिल हुए।
