
रुड़की।
हाल ही में आयोजित ‘अंडर-14 लेट अंजुला गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ में हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। रुड़की और हरिद्वार की कुल 12 टीमों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले का फाइनल मैच हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पैशनेट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
टूर्नामेंट के निर्णायक मैच में हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 39 ओवरों में सभी विकेट खोकर 195 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक गोस्वामी (57 रन) और कप्तान लक्ष्य प्रजापति (54 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर जीत की नींव रखी।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैशनेट क्रिकेट एकेडमी की टीम हरिद्वार की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 22.2 ओवरों में 117 रनों पर सिमट गई।
इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
करण: 7 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट (मैन ऑफ द मैच)
सुशांत: 3.2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट
अबीर मेहता: 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट
हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने ये फाइनल मुकाबला 78 रनों के भारी अंतर से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। करण को उनके उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टीम की शानदार जीत से हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उत्साह का माहौल है क्रिकेट कोच शुभेंदु ने जानकारी दी की हरिद्वार स्पोर्ट्स कंपलेक्स की क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को क्रिकेट की हर तकनीक के बारे में बारीकी से जानकारी दी जाती है। जिससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार अच्छा हो रहा है।
