Home / राजनीति / मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, हर की पौड़ी पर होगा समापन…

मदन कौशिक के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, हर की पौड़ी पर होगा समापन…

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार विधानसभा द्वारा 22 मार्च को भव्य जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने होटल ली ग्रैंड में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि यात्रा दोपहर 1:00 बजे आर्य नगर चौक से प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा।
यात्रा का स्वागत आर्य नगर चौक, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, ऋषिकुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति, पोस्ट ऑफिस सहित कई प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। शाम को हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा के पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा।
बैठक में चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, अनिल कुमार “कुमार”, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, राजकुमार अरोड़ा, अनु कक्कड़, दीपांशु विद्यार्थी, कमला जोशी, रंजना चतुर्वेदी, तरुण नय्यर, विनीत जोली, घनश्याम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!