
हरिद्वार । Dav पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के ट्यूशन खोर टीचर छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ-साथ स्कूल की साख पर भी बट्टा लगा रहे हैं, यह सब खेल स्कूल के प्रिंसिपल श्री मनोज कपिल की नाक के नीचे चल रहा है।
दरअसल कल दिन शुक्रवार 20 मार्च को स्कूल में 11वीं क्लास के बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसको लेकर अभिभावक तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं, 11वीं क्लास के मेडिकल सेक्शन में अधिकतर बच्चों को तीन तीन विषयों में फेल करके दोबारा 11वीं क्लास के लिए ही रिपीट कर दिया गया है, जबकि कई होनहार बच्चों को भी दो-दो विषयों में बैक लगा दी गई है,
लेकिन खास बात यह है कि ट्यूशन खोर बिनजोला सर से ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही अच्छे मार्क्स के साथ पास हो गए हैं, ट्यूशन खोर इन टीचरों का पेट स्कूल से मिलने वाली अच्छी खासी सैलरी से नहीं भर रहा है , अधिकतर टीचरों ने अपने घर पर ही ट्यूशन क्लास शुरू कर स्कूल के बच्चों से ही मोटी रकम वसूल रहे हैं, बदले में उन्हें स्कूल में पास करके बच्चों की वाहवाही लूटी जा रही हैं, अब स्कूल में चर्चा होने लगी है कि स्कूल में पढ़ने से कोई फायदा नहीं है अगर आप बिनजोला सर से ट्यूशन पढ़ते हैं तो वही आपके पास होने की गारंटी है। जिसको लेकर अभिभावकों में काफी रोष है।
जिसकी शिकायत जब स्कूल के प्रिंसिपल से की गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्कूल का कोई भी टीचर ट्यूशन नहीं पड़ता है, अगर फिर भी इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ,
ट्यूशन खोर इन टीचरों पर भले ही प्रिंसिपल सर मेहरबान हो पर शौर्यगाथा dav स्कूल के इन ट्यूशन खोर टीचरों के खिलाफ और अभिभावकों के शोषण के विरोध अभियान चलाता रहेगा।
अगले पार्ट में ट्यूशन खोर दूसरे टीचर का भी खुलासा,
अभियान जारी,
शौर्यगाथा के इस अभियान में जुड़ने के लिए आप अपनी राय, पीड़ा, या सुझाव 9837772340 व्हाट्सएप नंबर पर मेल कर सकते है।आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा,
