
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का देहरादून से हरिद्वार स्थित अपने कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मदन कौशिक ने सबसे पहले देहरादून स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री अजय कुमार से भी भेंट की। हरिद्वार लौटते समय रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से हरिद्वार जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में हरिद्वार की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक एक जमीनी नेता हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी और सरकार को मिलेगा। जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने हमेशा संगठनात्मक कार्यशैली के साथ कार्य किया है और आज एक बार फिर उनकी योग्यता और अनुभव को पार्टी ने मौका दिया है
कार्यक्रम में अमित गौतम, किशन बजाज, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, तुषांक भट्ट, सुभाष चंद्र, सुशील त्यागी, प्रीति गौड़, हिना दुआ, श्यामल दाबोदिया, पिंकी चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, सपना शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, अनिरुद्ध भाटी, आकाश भाटी, विदित शर्मा, दीपक शर्मा, विनीत जोली, सूरज शर्मा, मंजू रावत, हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, सचिन शर्मा, शैलेश मोदी, चंदन चौहान, भूपेंद्र निगम, बसंत चौहान, राहुल अग्रवाल, मनोज नायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
