राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में राष्ट्रीय पर्व 77वें गणतंत्र दिवस का किया गया आयोजन…

हरिद्वार। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में राष्ट्रीय पर्व 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त संकाय सदस्य, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक स्टाफ, सर्पोटिंग स्टाफ व एम.बी.बी.एस. के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य सीएमएस रावत ने कहा कि आज के दिन हमें कोई न कोई एक ऐसा संकल्प लेना है, जिससे कि हम स्वयं, परिवार, समाज, प्रदेश व देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे। हर किसी को समय, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कारों को मजबूत करना है।
इस अवसर पर एम.बी.बी.एस. छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत व रचनाएं प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को डॉ. कलम सिंह बुटोला (चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. चन्द्रशेखर (विभागाध्यक्ष, ऑथोपेडिक्स), डॉ. सुनील चतुर्वेदी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. श्रद्धा मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल सर्जरी) तथा डॉ. (मेजर) गजेन्द्र सोनी (सीनियर रेजीडेंट, जनरल सर्जरी) भी संबोधन दिया गया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय की प्रोफेशनल परीक्षा (2024-25) में सर्वाधित अंक प्राप्त करने वाले 04 विद्यार्थियों क्रमशः योगेश पाठक, आदित्री कठेत, नितिन द्विवेदी तथा सुश्री भूमि सरिन को प्रशस्ति पत्र व श्री भगवत गीता भेंट की गई। तदोपरांत संस्थान में योगदान हेतु फैकल्टी में डॉ. धीरज गुप्ता (विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी विभाग), सीनियर रेजीडेंट में डॉ. आशुतोष सिंह (ईएनटी विभाग), जूनियर रेजीडेंट में डॉ. वंशिका शर्मा (एनाटॉमी विभाग), पैरामेडिकल स्टाफ में मनोहर देव चमोली (चीफ फार्मासिस्ट), प्रशासनिक योगदान में अरविन्द सिंह (वैयक्तिक सहायक) व आशीष नौटियाल (डाटा एंट्री ऑपरेटर) तथा सर्पोटिंग स्टाफ में सत्तार (सुरक्षाकर्मी) व रानी (पर्यावरण मित्र) को भी प्रशस्ति पत्र एवं श्री भगवत गीता भेंट की गई।
कार्यक्रम के पश्चात संस्थान परिसर के खेल मैदान में फैकल्टी (पुरुष) vs स्टूडेंटस (पुरूष), फैकल्टी (महिला) vs स्टूडेंटस (महिला) तथा फैकल्टी vs स्टाफ के बीच 10-10 ओवर के 03 फ्रेंडली मैचों का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः स्टूडेंटस (पुरूष), स्टूडेंटस (महिला) तथा स्टाफ की टीम ने जीत दर्ज की तथा तीनों मैचों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी क्रमशः दीपक कुमार (45 रन), सुश्री शीतल सेमवाल (16 रन एवं 05 विकेट) तथा अरविन्द सिंह (65 रन एवं 02 विकेट) को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!