
हरिद्वार। हरिद्वार के निकट स्थित होटल बीएलएस क्लार्क्स सफ़ारी में रनवे लुक के तत्वावधान में एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रनवे लुक के राहुल ठाकुर ने किया। फैशन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरपूर इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने रैम्प पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती इंदु भारद्वाज, श्रीमती इंदु बत्रा एवं श्रीमती आशु विरमानी (एम.डी., बीएलएस द एलाइट क्लब, क्लार्क्स सफ़ारी हरिद्वार) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बताया कि इस प्रकार के फैशन शो का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिससे बच्चों और युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
फैशन शो की ग्रैंड फिनाले ज्यूरी में चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), कपिल गुज्जर (मिस्टर वर्ल्ड), बाइप्स पटेल और पूजा यादव शामिल रहे। इसके साथ ही शो में क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की बार्बी गर्ल टोनी, कॉस्मिक, कसीस, शुभम भारती, इंसान, ध्वनि और अपूर्व कंसल सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे…
मिस इंडिया: दिव्या जोसी
मिस्टर इंडिया: राहुल सिंह
मिस उत्तराखंड: मुस्कान
मिस्टर उत्तराखंड: मो. अर्श
इस अवसर पर राहुल ठाकुर ने कहा कि फैशन शो के माध्यम से बच्चों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। रनवे लुक अपने प्रोडक्शन के जरिए हर वर्ग को मंच देता है, चाहे वे बच्चे हों या युवा।
कार्यक्रम में कोरियोग्राफर वर्षा पाल और अरमान भौमिक का विशेष योगदान रहा, वहीं एंकर विजीता ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा। शो में मुस्कान ब्रांड एंबेसडर रहीं, जबकि मिस इंडिया छत्तीसगढ़ रितिका, मिस इंडिया चंडीगढ़ रीना, मिस इंडिया ब्रांड फेस इंडिया कंचन और मिस मुजफ्फरनगर ध्वनि ने अपनी अलग-अलग वेशभूषा और अदाओं से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विशेष अतिथियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न राज्यों से बच्चों की सहभागिता ने इस फैशन शो को और भी सफल एवं यादगार बना दिया।
