– हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पियक्कड़ों पर पुलिस ने कानून कारवाई की। शनिवार देर शाम सिडकुल थाना क्षेत्र और ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चलाए गए अभियान में ढाबों रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 60 शराबियों को पुलिस ने सबक सिखाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उनसे शुल्क वसूला और कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर शराब ना पीने की हिदायत दी।
