Home / राज्य / हाथियों के झुण्ड का पीछे करने वाले हुडदंगी  बाइक सवारों से  स्थानीय लोग दहशत में

हाथियों के झुण्ड का पीछे करने वाले हुडदंगी  बाइक सवारों से  स्थानीय लोग दहशत में

नवीन पांडेय


जगजीतपुर (हरिद्वार)। जगजीतपुर, राजगार्डन क्षेत्र में हाथियों के झुण्ड का आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कुछ लोगों की गलती कब कोई बड़ा नुकसान करवा दे, इससे स्थानीय लोग आशंकित रहते हैं। शनिवार की रात भी हाथियों का झुण्ड राजागार्डन में आया तो कुछ लोगों ने बाईक से उनका पीछा किया, कई दुपहिया वाहनों से उनका पीछा किये जाने के बाद हाथियों का झुण्ड तीतर-बीतर हो गया। जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने हाथियों के झुंड का पीछा करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही लोगों ने मांग की है कि जब भी हाथियों का झुंड निकलता है तो उसके पीछे पुलिस अथवा वन विभाग के कर्मचारी अवश्य हों।


जिस कालोनी से हाथियों का झंड गंुजरता है उधर लोगों के अनेक वाहन खडे़ रहते है, जिससे स्थानीय लोगों में उन लोगों के प्रति भी गुस्सा दिखाई दिया जो हाथियों के झुण्ड का दोपहिया वाहनों से पीछा कर रहे थे। हाथियों को दौड़ा रहे थे। बता दें कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महेन्द्र विहार, गंगा विहार व राजागार्डन इन्क्लेव के आसपास अफरा-तफरी देखी गयी। हाथियों के झुंड के तीतर-बीतर हो जाने के बाद ना ही कोई पुलिस वाला दिखाई दिया और और न ही कोई वन विभाग कर्मचारी। प्रशासन हाथियों के आवागमन पर अंकुश तो नहीं लगा पाता है , लेकिन उन लोगों पर तो अंकुश लगा सकता है, जो दुपहिया वाहनों से हाथियों को भगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!