Home / स्वास्थ / सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने किया रक्तदान एव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा ने किया रक्तदान एव स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने किया। शिविर में ब़ड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने रक्तदान किया और स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजि किए जा रहे कार्यक्रमों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के लिए समर्पित जीवन कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व की महाशक्ति बनेगा। इस दौरान मेयर किरण जैसल, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कनखल मंडल प्रतिनिधि अनिमेष कुमार, मण्डल महामन्त्री कपिल बालियान, छवि पन्त, मोर्चा पदाधिकारी और सभी पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!