
“
भारतीय किसान यूनियन (सर्व) व नवभारत पत्रकार एसो.उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान मे पूर्व सैनिको के सम्मान मे हरिद्वार के गुरुमंडल आश्रम (सभागार) निकट देवपुरा चौक पर 14 सितम्बर को शाम 04 बजे से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व नवभारत पत्रकार एसो के प्रदेश अध्यक्ष व भाकियू (सर्व) के मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल व भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया की देश के वीर सैनिको के सम्मान मे “एक शाम देश के वीरों के नाम” (राष्ट्र प्रहरी) राष्ट्रभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजनों सहित एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमे पूर्व सैनिको सहित देश की रक्षा मे अपने प्राणो की आहुति देकर शहीद हुये वीर सैनिको के सम्मान मे उनके परिजनों को भी सम्मानित किया जायेगा,साथ ही उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज करेंगे, साथ ही भाकियू सर्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) सतीश भारद्वाज व हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के दीपक राजपूत, श्री विजय सारस्वत (प्रदेश महामंत्री) संगठन कॉंग्रेस कमेटी, उत्तराखंड, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड डी.के.शर्मा, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी, व महामंत्री श्री दीपक मिश्रा व श्री गुरु कृपा औषधालय के वैध एम.आर.शर्मा कार्यक्रम मे बतोंर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, ।
इस दौरान कार्यक्रम मे देश के कई राज्यों से आये अतिथियों का विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिये उन्हे भी सम्मानित किया जायेगा, उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे सह आयोजक विचार जाग्रति मंच सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे, आयोजन समिति मे भाकियू सर्व के मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश रांगी, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सैनी, प्रदेश सचिव विनेश उनियाल, प्रदेश महामंत्री श्रीकांत आर्य,हरिद्वार जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौर, जिला प्रभारी विजय पंडित, जिला महामंत्री विक्रम सिंह बिष्ट, जिला सचिव नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष अंकुर राजपूत आदि मौजूद रहेंगे
