Home / राज्य / प्रमोद खारी ने ट्रैक्टर से किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा, लक्सर को आपदा क्षेत्र घोषित की जाने की मांग

प्रमोद खारी ने ट्रैक्टर से किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा, लक्सर को आपदा क्षेत्र घोषित की जाने की मांग

हरिद्वार लक्सर क्षेत्र इन दिनों बाढ़ से प्रभावित है भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र द्वारा किया। प्रमोद खारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लक्सर क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

प्रमोद खारी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की और सरकार से ठोस कदम उठाकर उचित मुआवजा दिलाए जाने का  आश्वासन दिया, प्रमोद खारी ने कहा कि हर साल हरिद्वार का लक्सर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है। और सरकार का हर साल आश्वासन मिलता है लेकिन लक्सर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं उठाए जाते हैं।

इन्होंने धामी सरकार से मांग की है कि बाढ़ से लक्सर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और बाढ़ प्रभावित लोगों को उनकी फसलों के नुकसान से डबल  मुआवजा देकर लक्सर क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!