
हरिद्वार। सिंघवारा सिमरी क्षेत्र जिला दरभंगा बिहार में कांग्रेस व राजद के द्वारा बनाया गया, मंच से सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय श्रीमती हीरा बिन मोदी के लिए जानबूझकर गालियां देकर अपमानित किया, जो प्रधानमंत्री जी की व्यक्तिगत गरिमा ही नहीं बल्कि देश के सभी लोगों की भावनाओं को आहत देखते हुए हरिद्वार के अधिवक्ता अरुण भदोरिया एडवोकेट ने एसएसपी श्री परमिंदर डोभाल को प्रार्थना पत्र देकर राहुल गांधी ,तेजस्वी यादव, मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा और नौशाद के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दियाहैं ,जिसमें उनके द्वारा बताया गया की 31 अगस्त 2025 में फेसबुक पर यूट्यूब में वीडियो को देखा गया जिसमें मंच से आयोजित राजद ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा और जिसमें राहुल गांधी , तेजस्वी यादव भी आमंत्रित थे मंच से नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता श्रीमती हीराबेन मोदी जी के लिए गालियां देकर अपमनित किया गया। जिससे समाज में गलत संदेश गया है भारत के लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं, साथ ही मां तो मां है ,किसी की भी मां है ।हिंदुस्तान में मां को एक देवी का दर्जा दिया जाता है उसके बावजूद मंच से गालियां देकर महिलाओं के भी सम्मान को ठेस पहुंचाई ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में काफी योजनाएं चलाई हुई है सन 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहेऔर सन 2014 से वर्तमान तक लगातार प्रधानमंत्री हैं आयुष्मान योजना, धारा 370 कश्मीर से हटाया जाना ,मुस्लिम धर्म की महिलाओं को अधिकार देते हुए तीन तलाक पर कानून बनाना ,राम मंदिर अयोध्या में नीव रखना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, जनधन योजना जिसके लिए 31. 31 करोड लोगों को फायदा मिला है इन कारण से आज हमारा देश हिंदुस्तान पूरे विश्व में नंबर वन पर है इन सब बातों के कारण देशवासियों की भावनाएं प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जी से जुड़ी हुई है और दरभंगा में की गई अभद्रता के कारण समस्त देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में प्रार्थना पत्र देकर इन चारों के खिलाफ FIR दर्ज करने के मांग की है।

