Home / राज्य / मुख्यमंत्री के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के निरीक्षण पर भाजपा नेता प्रमोद खारी ने उठाए सवाल, जानिए

मुख्यमंत्री के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के निरीक्षण पर भाजपा नेता प्रमोद खारी ने उठाए सवाल, जानिए

Haridwar

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र पहुंचकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि मुख्यमंत्री जी निरीक्षण करने से काम नहीं चलेगा, आपको लक्सर की जनता का दर्द समझ कर ठोस कदम उठाने पड़ेंगे ।

प्रमोद खारी ने फेसबुक पर लाइव करके कहा कि लक्सर की जनता मुख्यमंत्री से अनुरोध करती है कि आप लक्सर की जनता का दर्द समझे, उन्होंने कहा कि मैं आपसे देहरादून जाकर मिला था और हरिद्वार जिलाधिकारी से भी मिलकर लक्सर को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की थी । पिछले साल भी आपदा आई थी और आपने निरीक्षण किया था। पिछले 15 सालों से लक्सर आपदा से बेहाल है इस बात को मैं समझ सकता हूं या लक्सर की जनता जानती है, मैं जनता का सेवक होने के नाते गली-गली में घूम कर लोगों का दर्द बांटता हूं, मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। उससे पहले मैं जनता का सेवक भी हूं ,निरीक्षण करने के बाद स्थिति में सुधार होना चाहिए, पिछले साल की तरह निरीक्षण के बाद अधिकारियों द्वारा लक्सर क्षेत्र की जनता की सुध नहीं ली गई, जो दिशा निर्देश आपके द्वारा दिए जाते हैं अधिकारियों द्वारा वह अमल में नहीं ले जाते,उन्होंने कहा कि निरीक्षण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लक्सर की जनता को मुख्यमंत्री को आश्वासन देना चाहिए कि जो लोग बाढ़ प्रभावित हैं उनके लिए जनहित के काम किए जाएं।जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है लागत से बढ़कर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!