Home / राज्य / एसआर मेडिसिटी अस्पताल सील, युवती की मौत के बाद परिजनो का हंगामा, वीडियो

एसआर मेडिसिटी अस्पताल सील, युवती की मौत के बाद परिजनो का हंगामा, वीडियो

– हरिद्वार के निजी अस्पताल में एक युवती की गलत इलाज से मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। 18 साल की सानिया को पेट दर्द में शिकायत के बाद कनखल थाना क्षेत्र स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को सानिया की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और अनधिकृत डॉक्टरों से इलाज कराने का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। प्रशासन के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!