
हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वावधान एवं उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा 17 एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं तथा महिला एवं पुरूषों की ओपन राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता के शुक्रवार के मैचों के परिणाम निम्न प्रकार रहें।
पुरूष वर्ग के टीम मुकाबलों के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
1- देहरादून ने नैनीताल को 3-1 से पराजित किया।
2- चमोली ने टिहरी को 3-2 से पराजित किया।
3- नैनीताल ने टिहरी को 3-0 से पराजित किया।
4- देहरादून ने नैनीताल को 3-1 से पराजित किया।
महिला वर्ग के टीम मुकाबलों के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
1- टिहरी ने देहरादून को 3-1 से पराजित किया।
2- चमोली ने नैनीताल को 3-2 से पराजित किया।
3- चमोली ने पौडी को 3-0 से पराजित किया।
4- उधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।
राज्य आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला दिनांक 23 अगस्त, 2025 को किया जायेगा।
प्रतियोगिता में सतीश चन्द्र भट्ट, नितिन गुसाई भूपेन्द्र उप्रेती, हरि प्रसाद सिमल्टी निखिल एवं महंति एस.के. निर्णायक रहे। इस अवसर पर चेतन गुरूंग, उपाध्यक्ष भारतीय टेबल टेनिस संघ, शबाली गुरुंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार, प्रिंस बिपिन, प्रदीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी, अनुराग राठी, सहायक प्रशिक्षक, अक्षत कुकरेती, टेबल टेनिस प्रशिक्षक, शुभम बोहरा, शशांक राजपूत, राजवीर सचदेवा, अनुराग धमान्दा, आयुष सैनी, आदित्य गुप्ता, सोहनवीर सिंह, राजन राणा, मंगल सिंह, करूणानिधि पाण्डेय एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थें।
