
हरिद्वार। सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में श्री ओम विश्वविद्यालय, रुड़की के परिसर में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय मूल्यों को संरक्षित रखने को लोक पर्यो से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों व महिलाओं द्वारा नृत्य एवं गायन और विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो को प्रस्तुति दी गयी

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राजीव शर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष, शिवालिक नगर) के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तीज पर्व के अवसर परमहिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें लोकनृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता, झूला सजावट एवं तीज गीतों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष श्री हरेंद्र गर्ग जी ने कहा, ष्हस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृ तिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री ओम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी जी ने सभी सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य सभी मेहमानो का स्वागत किया एवं आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय का वातावरण जीवत एवं प्रेरणादायक बनता है। तथा नयी पीढी को भारतीय मूल्यों को समझने व आगे भड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम का समापन तीज पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के समस्त छात्र, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं सिडकुल क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के उद्योगपत्तियों ने अपनी उपस्थित रहे और आश्वाशन दिया के वह रोजगार के नए अवसर प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर श्री राज अरोड़ा रूपक गुप्ता अनिल शर्मा, जगदीश लाल पावा अजय जैन सुमित अग्रवाल, अंशिका शर्मा, अरविन्द चौहान, विकास गोयल सुयश वालिआ अदि मोजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन रजिस्ट्रार अरुण झा, डॉ सुशील चौधरी, डॉ तृप्ति के नेतृत्व में किया गया कार्यकर्म में सहयोग विधि राजपूत, प्रियंका दीप्ती कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री ओम यूनिवर्सिटी के सभी का योगदान रहा।
