
हरिद्वार हाईवे स्थित शहीद पार्क में हरिद्वार विकास समिति के तत्वाधान में फ्री योगा क्लास का आज चतुर्थ दिवस भी सकुशल संपन्न हुआ ।
सप्ताहिक योग कार्यक्रम के चौथे दिन भी हरिद्वार के सम्मानित लोगों ने शहीद पार्क में फ्री योग क्लास में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के सानिध्य में योग करके स्वास्थ्य लाभ लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने योगासन किया और हरिद्वार विकास समिति की पहल को सराहनीय बताया और साथ ही हरिद्वार वीडियो से अपील की अधिक से अधिक संख्या में आए और निशुल्क योग क्लास का आनंद प्राप्त करें।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट मैं हरिद्वार विकास समिति यह निशुल्क योग क्लास को लेकर शरण की और कहा कि वर्तमान में योग के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना करना आसान नहीं है, इसलिए सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक रवि बाबू शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत आभार प्रकट किया और सभी से निवेदन किया कि अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर शहर के सम्मानित लोग और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

